Best Health Insurance Plan in 2025 की अगर बात हो तो Aspire by Niva Bupa का नाम आज सबसे पहले आता है। वैसे तो आज के इस कंपीटीशन मार्केट में बहुत सी कंपनियो के बहुत से प्लान है, पर जिस प्लान के बारे मे आज हम चर्चा करेंगे, वह अपने आप में एकदम Unique है। और साथ ही साथ हमने review करके यह पाया है कि बहुत से लोग Health Insurance सिर्फ इसलिए नही लेते, क्योंकि उनको प्लान अच्छे से समझ में नहीं आ पाता। हमें पूरा यकीन है कि इस ब्लॉग को देखने के बाद आपको Health Insurance के मायने और इसके फायदे पूरी तरह से समझ मे आ जाएंगे।
✨ Niva Bupa Aspire Plan – पूरी Detail सबसे आसान भाषा में
Niva Bupa Aspire Plan यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम उम्र में ही हेल्थ इंश्योरेंस शुरू कर देते हैं। इसमें ReAssure Forever, Booster+ और M-iracle जैसे फीचर्स हैं, जो आपको लंबे समय में बहुत फायदा पहुँचाते हैं। आइए एक-एक पॉइंट को विस्तार से और उदाहरण के साथ समझते हैं।" 👇
1) Aspire Plan Kya Hai?
Aspire यह एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जो कम उम्र में शुरू करने पर आपको ज़्यादा फायदे देता है। इसमें 4 तरह के वेरिएंट (रूप) मिलते हैं :
- Gold+
- Diamond+
- Platinum+
- Titanium+
Base Sum Insured: ₹3 लाख से ₹1 करोड़ तक लिया जा सकता है।
Example: अगर आप 25 साल की उम्र में 10 लाख रुपये सम इंश्योर्ड (SI) वाला यह प्लान लेते हैं, तो आपको बूस्टर+ और प्रीमियम लॉक जैसे ज़्यादा फायदे मिलते हैं। जबकि अगर यही प्लान आप 40 साल की उम्र में लेते हैं, तो इतने फायदे नहीं मिल पाएंगे।
2) Kya-kya cover hota hai ?
| Feature | Simple Bhasha | Limit |
|---|---|---|
| Hospitalization | Admit होने पर खर्चा कवर | Up to Sum Insured |
| AYUSH | Ayurveda, Yoga, Homeopathy, etc. | 24 hrs admit होना अनिवार्य |
| Pre-Hospitalisation | Admission से पहले के tests | 60 दिनों तक |
| Post-Hospitalisation | Discharge के बाद दवाई और /test | 180 दिनों तक |
| Ambulance | Road + Air ambulance कवर | Road: Full Sum Insured Air: ₹2.5L per hosp. |
| Annual Health Check-up | Free test हर साल | पहले दिन से |
Example: राहुल की Appendix Surgery हुई – Pre Tests, Hospital Bill और Discharge के बाद की दवाई, सब कवर हो गया।
- Hospitalization: सिर्फ 2 घंटे से ज्यादा Admit होने पर खर्चा कवर।
- Pre-Hospitalization: Admission से 60 दिन पहले के Test/Consult कवर।
- Post-Hospitalization: Discharge के बाद 180 दिनों तक दवाई/Consultation कवर।
- Modern Treatments: Robotic Surgery, Stem Cell आदि कवर।
- Ambulance: Road Ambulance सम इंश्योर्ड तक; Air Ambulance ₹2.5 लाख तक।
- Home Care: डॉक्टर कहे तो घर पर Admit जैसा इलाज भी कवर।
- Organ Donor Expenses: Donor का खर्चा भी कवर होता है।
- Annual Health Check-up: पहले दिन से Free Check-up (Tests लिस्ट के हिसाब से)
Example: राहुल को Appendix Operation के लिए Admit होना पड़ा। Tests 10 दिन पहले हुए थे और Discharge के बाद 2 महीने दवा चली। यह सब Sum Insured तक कवर हो गया।
3) ReAssure Forever
इस Feature का मतलब है कि यह पहला Claim होते ही Activate हो जाता है और Policy की संपूर्ण अवधि तक आपको Unlimited Restoration मिलता है।
- हर बार आपको Base Sum Insured तक claim मिलेगा।
- Multiple Claims एक ही साल में भी संभव है क्योंकि Company का मानना है कि खर्चा साल देख नहीं आता।
Example: आपके पास ₹10 लाख का Sum Insured है. पहले Heart Surgery के लिए ₹8 लाख का Claim लिया। अब ReAssure Forever Active हो गया। अगले ही महीने Fracture हुआ तो दोबारा ₹10 लाख तक कवर मिल जाएगा।
4) Lock the Clock
इसमें आपका Premium Entry-Age पर Lock हो जाता है। जब तक Claim ना हो, मतलब Claim-Free Years में आपको उम्र बढ़ने पर भी Premium ज्यादा नहीं देना पड़ता।
Lock the Clock+ (Titanium+): इस Variant में अगर आप M-Iracle Claim भी करते हो, तब भी Premium सुरक्षित रहता है।
Example: अंकिता ने 27 साल की उम्र में Aspire लिया, 4 साल तक Claim नहीं हुआ तो Premium अब भी 27 साल वाली Rate पर ही चल रहा है।
5) Booster + (Unused Cover Carry Forward)
अगर आपके Base Sum Insured का उपयोग नहीं हुआ तो वो अगले साल Carry Forward हो जाता है।यह लिमिट Variant और Entry Age के हिसाब से अलग होती है।
| Variant | 18–35 yrs | 36–45 yrs | 46+ yrs |
|---|---|---|---|
| Gold+ | 3X | 2X | 1X |
| Diamond+ | 5X | 3X | 2X |
| Platinum+ | 10X | 5X | 3X |
| Titanium+ | 10X | 5X | 3X |
Example: रमेश (उम्र 30) ने Platinum+ Variant ₹10 लाख Sum Insured के साथ लिया। 5 साल तक Claim नहीं हुआ तो Booster+ से Sum Insured Carry Forward हो कर 1 करोड़ तक पहुंच गया।
6) M-iracle (Maternity/IVF/Adoption/Surrogacy)
इस Plan का एक खास Feature है M-iracle. यह Maternity, IVF, Adoption और Surrogacy का खर्चा कवर करता है और Unused Amount आगे Carry Forward भी होता है।
| Variant | Waiting Period |
|---|---|
| Gold+ | 48 months |
| Diamond+ | 24 months |
| Platinum+ | 9 months |
| Titanium+ | 9 months |
Example: सुरेश और पूजा ने (Platinum+) Policy ली. 10th महीने में Baby हुआ. 9 महीने का Waiting Period निकल गया था, इसलिए Maternity Expenses M-Iracle से Cover हो गए।
7) Live Healthy, e-Consult & Second Opinion
- Live Healthy: अगर आप Application पर Fitness Goals को पूरा करते हो तो Renewal पर up to 30% तक का Discount मिलता है।
- E-Consultation: असीमित बार Doctor Consultation Network फ्री में।
- Second Opinion: असीमित बार फ्री (Network Doctors)
Example: वरुण ने Steps Goal पूरा किया,अगले Renewal पर उसको 20% Discount मिल गया Premium पर।
8) Optional Add-ons
- Fast Forward: Multi-Year Sum Insured अभी उपयोग कर सकते हो (अगर बड़ा Claim आ जाए)
- Future Ready: शादी के बाद Spouse को Policy में बहुत ही आसानी से जोड़ा जा सकता है।
- Borderless: World-Wide इलाज Cover (Co-Pay Option 0%–50%)
- Cash-Bag: Claim-Free साल पर Cashback मिलता है Wallet में।
- Safeguard+: Non-Payable Items (Gloves etc.) भी कवर।
- Well Consult: OPD Consult, Diagnostics, Pharmacy Wallet इसके अंतर्गत आते है।
- Personal Accident: Base Sum Insured का 1 गुना से 5 गुना तक कवर लिया जा सकता है। (अधिकतम ₹1 करोड़)
- Hospital Cash: ₹1000–₹4000 प्रतिदिन (अधिकतम 30 दिनों तक).
- Annual Deductible: ₹20 हजार से ₹1 लाख तक चुन कर Premium कम कर सकते हो।
Example: अंजली को OPD Visits ज्यादा होती थी, उसने Well Consult Add-on का चुनाव कर उसको ले लिया। जिसमें Tele-Consult असीमित और Clinic Tests का Wallet भी मिला।
9) Network & Claim Speed
- 30 मिनिट के अंदर Cashless Claim Approval (Documents पूरे होने पर)।
- 10,000+ Network Hospitals उपलब्ध।
- Tiered Network Rider लेने पर Premium 15% कम, लेकिन अगर Non-Tier Hospital में admit हुए तो 20% Co-Pay लगेगा।
10) Quick Choosing Guide
- Family planning soon?
- Platinum+ / Titanium+ + M-Iracle Add-on लो।
- OPD heavy usage?
- Well Consult Add-on परफेक्ट है।
- Premium control?
- Annual Deductible या Tiered Network का चुनाव करो।
- Global care?
- Borderless Add-on लो।
⚠️ Disclaimer: यह Content Health Insurance समझाने के लिए है, Final Coverage और Rules आपकी Policy Wording पर निर्भर करते है। हमेशा Brochure और T&C ध्यान से पढ़कर ही निर्णय लो।
.png)
